भैयादूज पर जिला कारागार में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा संगम, 750 बहनों ने भाइयों को बांधा स्नेह का बंधन पांच शिफ्टों में हुई मुलाकात, 311 बच्चों ने भी जेल में निरुद्ध अपने पिता और परिजनों से की मुलाकात

0
Kaushambi voice

जेल की सलाखों के पीछे मना भैयादूज, 750 बहनों ने भाइयों से की मुलाकात…
भैयादूज पर भावुक हुआ प्रयागराज जिला कारागार, बहनों से मिलकर खिले बंदियों के चेहरे…
पांच शिफ्टों में 750 बहनों को मिली भाइयों से मुलाकात, जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम…
प्रयागराज। भैयादूज के पावन पर्व पर जिला कारागार प्रयागराज में भावुक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं मुलाकात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जेल में निरुद्ध बंदी भाइयों को उनकी बहनों से मिलवाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मुलाकात कर भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
जेल प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को आयोजित इस विशेष मुलाकात कार्यक्रम में पांच शिफ्टों के माध्यम से लगभग 750 बहनें और 11 भाई अपने परिजनों से मिलने जिला कारागार पहुंचे। इनके साथ 311 बच्चे भी मुलाकात के लिए आए। पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुलाकात के लिए आवश्यक प्रबंध किए थे, जिससे सभी मुलाकातें नियमानुसार संपन्न कराई जा सकें।इस अवसर पर बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं। जेल की चारदीवारी के भीतर भाई-बहन के स्नेह और पारिवारिक रिश्तों का भावुक दृश्य देखने को मिला। जेल प्रशासन ने भी इस पर्व को मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक संबंधों के महत्व को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से संपन्न कराया।
कार्यक्रम वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें जेलर अनिल कुमार विश्वकर्मा, उप जेलर अभिलाषा, उप जेलर सौरभ सिंह यादव, उप जेलर विजय प्रसाद, उप जेलर अमर सिंह सहित कारागार के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभाला।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें