प्रेमानंद महाराज ने बुलेट की सवारी की, VIDEO:साधना के लिए यमुना किनारे पहुंचे, 34 दिन बाद भक्तों को दर्शन दिए

0
प्रेमानंद महाराज ने बुलेट की सवारी की, VIDEO:साधना के लिए यमुना किनारे पहुंचे, 34 दिन बाद भक्तों को दर्शन दिए

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने बुलेट की सवार की। वह बुधवार को भाई दूज पर बुलेट से यमुना किनारे पहुंचे और सुनसान जगह पर साधना की। जिस जगह वे गए थे, वहां कार से पहुंचना संभव नहीं था। संत को देखते ही भक्त उनके पीछे दौड़ पड़े। ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाए और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत ने भी दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया। साधना के बाद प्रेमानंद महाराज यमुना बिहार कुंज आश्रम लौट गए। 34 दिन बाद भक्तों को उनके दर्शन हुए। बुलेट प्रेमानंदजी के शिष्य और पूर्व रेसलर रिंकू सिंह चला रहे थे। उनके साथ बाकी शिष्य भी थे। 3 तस्वीरें देखिए- कुछ महीनों से एकांतवास में हैं प्रेमानंदजी संत प्रेमानंद महाराज कुछ महीनों से एकांतवास में हैं। इन दिनों वे यमुनापार बेलवन के पास बने यमुना बिहार कुंज आश्रम में रह रहे हैं। यह आश्रम करीब साढ़े 9 बीघा में फैला है। आश्रम के अधिकांश हिस्से में हरियाली है, जबकि करीब 25% हिस्से में निर्माण हुआ है। यहीं संत प्रेमानंद महाराज की डायलिसिस भी होती है। प्रेमानंद महाराज इससे पहले 8 अक्टूबर को नजर आए थे संत प्रेमानंद महाराज 8 अक्टूबर को नजर आए थे। वह सुबह 5 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे थे। 10 मिनट तक आश्रम में रुके। फिर 150 मीटर दूर अपने गुरु श्री हित गोविंद शरण महाराज दर्शन करने चले गए। वहां से वापस अपने नए यमुना बिहार कुंज आश्रम लौट गए। शिष्य ने केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग से कूदकर जान दी थी 25 सितंबर को प्रेमानंदजी के शिष्य रसिक दुलारी शरण ने केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मां ने आरोप लगाया था कि बेटे को उनसे मिलने नहीं दिया जाता था। रसिक दुलारी शरण मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। वह दो साल पहले वृंदावन आए थे और प्रेमानंदजी से दीक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने अपना नाम दीपक लोधी से बदलकर रसिक दुलारी शरण रख लिया था। ———————- ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- अखिलेश बड़े घर के, रातभर जुआ खेलते होंगे:जब तक सोकर उठते हैं, जॉइनिंग लेटर बंट जाते हैं, इसलिए याद नहीं रहता योगी ने बुधवार को कहा- जब हम जॉइनिंग लेटर दे रहे होते हैं, तब सैफई सिंडिकेट के सरगना के सोने का समय होता है। बड़े घर के लोग हैं। वैसे भी दीपावली के समय जुआ खेला जाता है। रातभर जुआ खेलते होंगे, इसलिए सुबह देर से जागते होंगे। 12 बजे, 2 बजे या 4 बजे तक सोकर उठते होंगे। तब तक हम नियुक्ति पत्र बांट चुके होते हैं। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें