यूपी में नया गठबंधन, चंद्रशेखर- ओवैसी ने हाथ मिलाया:दोनों नेता लखनऊ पहुंचे, आज ऐलान करेंगे, 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

0
यूपी में नया गठबंधन, चंद्रशेखर- ओवैसी ने हाथ मिलाया:दोनों नेता लखनऊ पहुंचे, आज ऐलान करेंगे, 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की सियासत में एक नया गठबंधन आकार लेने जा रहा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेता लखनऊ पहुंच चुके हैं। आज दोपहर लखनऊ के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान करेंगे। इसमें गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे का भी ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियां 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। सीट बंटवारे में AIMIM को 50 से 60 सीटें मिल सकती हैं। ये वे सीटें होंगी, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। बाकी सीटों पर चंद्रशेखर की पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। 19% मुस्लिम, 21% दलित वोट पर नजर इस गठबंधन की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत इसका सामाजिक समीकरण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19% और दलित आबादी करीब 21% है। यानी दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी 40% है। ओवैसी मुस्लिम बहुल इलाकों में अपनी पार्टी का आधार मजबूत करने में जुटे हैं, जबकि चंद्रशेखर दलित राजनीति में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड के इलाकों में दोनों पार्टियों की नजर ऐसी सीटों पर है, जहां मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभा सकती है। करीब 41 विधानसभा सीटें ऐसी बताई जाती हैं, जहां मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संयुक्त हिस्सेदारी 50% से अधिक है। ऐसे में दोनों नेताओं को उम्मीद है कि साझा चुनावी मंच से इन सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश की जा सकती है। सपा के PDA फॉर्मूले को चुनौती मिलेगी, बसपा को भी नुकसान 2022 में कैसा रहा था औवेसी-चंद्रशेखर का प्रदर्शन 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने करीब 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई सीट नहीं जीत सकी। उसे करीब 0.49% वोट मिले थे। दूसरी तरफ, आजाद समाज पार्टी ने 100 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन वह भी खाता नहीं खोल पाई। उसका वोट शेयर करीब 0.13% रहा था। अब दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ने के बजाय गठबंधन के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाना चाहती हैं। ऐसे में 12 नवंबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को यूपी की 2027 की चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
——————— ये खबर भी पढ़िए… सपा के दबदबे वाली 91 सीटों पर BJP का अलग दांव भाजपा ने 2027 यूपी चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का फोकस उन 91 सीटों पर भी है, जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है। ये वे सीटें हैं, जहां मुस्लिम और यादव मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें