कौशांबी जिला पंचायत में आचार संहिता के दौरान टेंडर कराने का आरोप, मंडलायुक्त से जांच की मांग

0
Kaushambi voice

16 कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठाए सवाल, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और पंजीकृत ठेकेदारों की बिड निरस्त करने का आरोप…

कौशांबी जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल…
आचार संहिता के दौरान 16 कार्यों की निविदा कराने का आरोप..
चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की शिकायत, मंडलायुक्त से जांच की मांग..
कौशांबी। जिला पंचायत कौशांबी में निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य प्रदीप कुमार ने मंडलायुक्त प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर जिला पंचायत में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में अपर मुख्य अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने तथा पंजीकृत ठेकेदारों की बिड अनावश्यक रूप से निरस्त किए जाने की जांच कराने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जनपद में 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान जिला पंचायत की ओर से 16 कार्यों की निविदा प्रक्रिया कराई गई। आरोप है कि पत्र संख्या 258, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 के माध्यम से ई-टेंडर अपलोड किए गए और 12 अक्टूबर को निविदा खोली गई। शिकायतकर्ता ने इस पूरी प्रक्रिया की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें