मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- 30 साल सत्ता से बाहर रहेगी कांग्रेस; ट्रम्प के अफसरों ने जेलेंस्की को डांटा; आजम से 11 महीने बाद जेल में मिले अखिलेश
नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। खबर सामने आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारियों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को डांट लगाई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि भारत ने टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। 2. यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर 72 जिलों में वोटिंग होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. PM मोदी बोले- कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी। उन्होंने कहा कि साल भर में श्रीहरिकोटा से जितनी लॉन्चिंग नहीं होती है, उतनी कांग्रेस के नेता की होती है। आज परिवार कांग्रेस पर बोझ बन चुका है। पता नहीं कांग्रेस कब तक अपने नेता को लॉन्च करती रहेगी। पीएम ने कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है। कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। कुछ लोग दुनिया में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. ‘आजम 11 महीने बाद याद आए’ सवाल पर भड़के अखिलेश, बोले- थोड़ी इज्जत दे दी तो सिर पर चढ़ गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे। फर्जी मुकदमों में इतनी ताकत नहीं कि उन्हें जेल में रख सकें।” अखिलेश ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारी फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का हथियार बन रहे हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे अधिकारी भी साथ छोड़ रहे हैं। पत्रकारों ने जब अखिलेश से पूछा कि आजम खान से मिलने आने में 11 महीने क्यों लग गए, तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा- मेरी जानकारी में नहीं है कि किस चैनल का दाना लेकर आए हैं। लेकिन थोड़ी इज्जत दे दी तो सिर पर चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर… 3. जेलेंस्की को अमेरिकी अफसरों ने बंद कमरे में फटकार लगाई, कहा- ट्रम्प आपसे बहुत नाराज हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अफसरों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को बंद कमरे में जमकर फटकार लगाई। घटना 20 अक्टूबर को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई। ट्रम्प के प्रतिनिधियों स्टीव विटकॉफ (मिडिल ईस्ट में विशेष दूत) और जेरेड कुशनर (ट्रम्प के दामाद) ने जेलेंस्की से कहा कि ट्रम्प के खिलाफ उनके बयानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नाराज कर दिया है। इस पर जेलेंस्की ने सफाई में कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा। दरअसल, ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच इस महीने रूस से डीजल खरीदने के अमेरिकी फैसले, रूस पर कुछ प्रतिबंधों में ढील और यूक्रेन को अमेरिकी मदद सीमित करने जैसे मुद्दों पर कई बार बयानबाजी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 4. मॉडल श्रद्धा को 10 दिन के लिए जेल भेजा, लखनऊ पुलिस वैन में हाथ जोड़े, बोली- वकील से बात करिए मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ कोर्ट ने 10 दिन के लिए जेल भेज दिया। उसने वैन में बैठने के बाद मीडिया के सामने हाथ जोड़ लिए। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर को भी जेल भेजा गया। इससे पहले लखनऊ पुलिस श्रद्धा, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को नागपुर से लखनऊ लाई थी। थाने में मुंह छिपाती रही: गुरुवार सुबह 10 बजे जब श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंची, तो अपना मुंह छिपाती दिखी। हाथ उठाकर नजर बचाते हुए थाने के अंदर गई। थाने में श्रद्धा से 6 घंटे 35 मिनट पूछताछ की गई। उसके अलावा बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश से भी अलग-अलग पूछताछ हुई। पुलिसवालों के सामने जुबान नहीं खोली: सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान श्रद्धा पुलिस के सामने चुप्पी साधे रही। बार-बार यही कहती रही कि मुझसे नहीं, मेरे वकील से बात करिए। फिर पुलिस तीनों को एक ही वैन में बैठाकर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने ले गई। वहां 35 मिनट तक तीनों का मेडिकल हुआ। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन के छक्के से जीत मिली भारत ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीता। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। संजू सैमसन ने 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए। नमन धीर ने सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वे 15 बॉल पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारत ने दो बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2026 न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट चेज किया था। पूरी खबर पढ़ें… 6. दिल्ली नगर निगम में हंगामा, BJP-AAP के पार्षद भिड़े: माइक तोड़ने और फाइलें फेंकने की कोशिश की दिल्ली नगर निगम के सदन में प्रदूषण पर बहस के दौरान हंगामा हो गया। दिल्ली में प्रदूषण से कैसे निपटा जाए, इस पर सदन में चर्चा होनी थी। लेकिन बैठक शुरू होते ही जोरदार हंगामा, धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ में बदल गई। भाजपा और आप के पार्षदों ने एक-दूसरे पर चिल्लाया, पानी फेंका और फाइलें उड़ाईं। इसमें कांग्रेस के पार्षद भी शामिल थे। हालात इतने बिगड़ गए कि मार्शलों को बीच-बचाव करके मेयर प्रवेश वाही को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। दावा- आप पार्षदों ने ₹1 करोड़ की मांग की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा विवाद तब शुरू हुआ जब आप पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास के लिए तुरंत फंड जारी करने की मांग की। इस पर मेयर वाही ने तुरंत 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया, लेकिन AAP पार्षदों कम से कम 1 करोड़ रुपए की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… 7. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 75% अंक लाना होगा, पहले 60% अंक जरूरी था, कार्ड में नाम-पता बदलवाना फ्री अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी था। परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों का नया ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके तहत कम से कम 30 मिनट का ‘सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल’ देखने के बाद टेस्ट पास करना जरूरी होगा। इसके अलावा सरकार ने आधार वेरिफिकेशन के जरिए ऑनलाइन मिलने वाली कुछ सर्विस की फीस माफ करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें कार्ड में नाम, पता बदलवाने जैसी सर्विस शामिल हैं। वाटरप्रूफ PVC कार्ड मिलेगा: अब नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या पुराना रिन्यू कराने पर आपको साधारण कागज के बजाय ‘फॉर्म 7’ वाला मजबूत और वाटरप्रूफ PVC कार्ड ही मिलेगा। ये दस्तावेज मान्य होंगे: पहचान, उम्र और पते के सबूत के तौर पर आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ई-राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया: नई किताब का वीडियो शेयर किया, यह 10 नवंबर को लॉन्च होगी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: नेहा बोरा बोलीं-तिरंगा फहराने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं:दिल्ली हाईकोर्ट में कहा- CJP के प्रदर्शन में मेरा रोल नहीं; पुलिस ने नोटिस दिया था (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हूती विद्रोहियों का हमला: 1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल; 16 दिन में यहां 6 बड़े हमले (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: टाइगर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने प्रैक्टिस की थी: होटल में भी मिसफायर हुआ; 3 राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 7 हरियाणा से (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: CJP नेता सौरव-आशुतोष दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए: क्राइम ब्रांच से और समय मांगा, कल तिहाड़ से रिहा हुए; दीपके बोले- दोनों मुझसे बड़े नेता (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: पोलिश PM भारत आए, मोदी ने ‘गुड महाराजा’ का जिक्र किया: दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन्होंने पोलैंड के 1,000 बच्चों को गुजरात में शरण दी थी (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: UN रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को भारतीय गिरोह बताया: भारत नाराज; रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से पैसे लेने का आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिजनेस: ऑनलाइन एपल स्टोर से सिर्फ 2 आईफोन खरीद सकेंगे:रिसेलिंग और जमाखोरी रोकने लिमिट लगाई, आईफोन डुओ की बिक्री कल से शुरू होगी (पूरी खबर पढ़ें) 9. बिजनेस: जियो IPO को दो दिन में मिला 5.39 गुना सब्सक्रिप्शन:आम निवेशकों का कोटा भी पूरा भरा, 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 10. स्पोर्ट्स: श्रीलंका का वनडे में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज:इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन बनाए, लियानागे ने छक्का लगाकर जीत दिलाई (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चोर बना कपल हैदराबाद में एक कपल ने शादी के पैसे जुटाने के लिए बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूटी। CCTV की मदद से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: सौरव-आशुतोष जेल से छूटे, तो क्राइम ब्रांच ने बुलाया; CJP लीडर्स कानूनी जाल में कैसे उलझे, क्या बड़ा प्रोटेस्ट नहीं कर पाएंगे 2. ब्लैकबोर्ड: रेप से जन्मी है मेरी बेटी:प्रेग्नेंट हुई तो लड़के के घरवाले बोले- हमारा बेटा तो नपुंसक, ये बच्चा किसी और का है 3. जरूरत की खबर: किचन-सिंक में कभी न डालें 10 चीजें:जमेगी गंदगी, पाइप होगा ब्लॉक, सिंक हाइजीन मेन्टेन करने के 7 टिप्स 4. बुक रिव्यू: सुख बाहर नहीं, हमारे भीतर ही है:दुनियावी इच्छाओं की दौड़ से बाहर निकलो, मन के भीतर उतरो, यही सच्चे सुख का रास्ता है 5. पेरेंटिंग: हम दोनों जॉब करते हैं, बच्चे को कौन देखे:3 साल के बेटे को डे-केयर में भेजना चाहते हैं, क्या ये सही फैसला होगा 6. बर्थ एनिवर्सरी कादर खान: मस्जिदों में भीख मांगते थे, कब्रिस्तान में डायलॉग चिल्लाते हुए पहला ऑफर मिला, ‘सर जी’ नहीं कहने पर अमिताभ से दोस्ती टूटी 7. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: भाजपा को घेरने निकले दिग्विजय, कांग्रेस ने बनाई दूरी:क्या बेटे को CM फेस बनाना चाहते हैं; अयोध्या तक यात्रा क्यों, UP में जमीन तलाश रहे? 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: 150 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री, करोड़पति हेड कॉन्स्टेबल गवाह:धोखे से पावर ऑफ अटॉर्नी और रजिस्ट्री के आरोप, पत्नी का कंपनी से कनेक्शन 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: श्रद्धा मुंबई जाकर हीरोइन बनना चाहती थी:म्यूजिक एल्बम शूट किया, एक्टिंग लोगों को पसंद नहीं आई; ‘पंटर’ मरने-मारने को रहते थे तैयार 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: 13 हजार वोटर्स की धांधली पकड़ने वाला कांग्रेसी कौन:पहला क्लू साइबर कैफे से मिला, 3.48 लाख रिकॉर्ड खंगाले; चुनाव आयोग ने 2 को हटाया 11. भास्कर एनालिसिस: अखिलेश के लिए आजम क्यों जरूरी:क्या 2027 चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे; पश्चिम की 30 सीटों पर असर 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: संयम लोढ़ा बार-बार लॉरेंस गैंग के निशाने पर क्यों?:वजह- रंगदारी या पर्सनल दुश्मनी? पहले शूटर बुलाए, अब AK-47 से भूनने की धमकी 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: नालंदा में तैनाती के दौरान SI पुष्पा ने खरीदी जमीनें: हिलसा में भी इन्वेट्समेंट की जानकारी; वारदात के दौरान शराब ले जा रहा पिकअप वैन का ड्राइवर अरेस्ट 14. MLC इलेक्शन: MLC प्रत्याशी नीरज से मिले पूर्व सीएम नीतीश कुमार:वोटिंग कल..8 सीटों पर 150 उम्मीदवार, 5.32 लाख वोटर्स; क्या जदयू कैंडिडेट की जमानत जब्त कराएंगे अनंत सिंह 15. MLC इलेक्शन: बिहार की पहली महिला CM की कुर्सी बचाने की कहानी:राबड़ी को MLC बनाने के लिए लालू के वफादार ने दिया इस्तीफा, नीतीश ने फॉलो किया 16. ग्राउंड रिपोर्ट: यमुनोत्री के लोग कर रहे मास्टरप्लान का इंतजार:चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक धामी सरकार से नाराज; लोग बोले- इस बार BJP को जिताएंगे 17. भास्कर एक्सक्लूसिव: पंजाब- वह महिला, जो अमित शाह को देख रोने लगी: बेटे ने सुसाइड किया, जबरन अंतिम संस्कार, अस्थियां घर में रखीं; गृहमंत्री बोले- भोग में आऊंगा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग और तुला वालों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
