अंकिता हत्याकांड- नार्कों टेस्ट के लिए तैयार उर्मिला सनावर-सुरेश राठौर:पत्नी मानने से इनकार करने पर भड़कीं एक्ट्रेस; बोलीं- राठौर को कोर्ट में चप्पलों से मारूंगी

0
अंकिता हत्याकांड- नार्कों टेस्ट के लिए तैयार उर्मिला सनावर-सुरेश राठौर:पत्नी मानने से इनकार करने पर भड़कीं एक्ट्रेस; बोलीं- राठौर को कोर्ट में चप्पलों से मारूंगी

अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को दोनों देहरादून के CBI कोर्ट पहुंचे। कथित VIP के नाम वाले ऑडियो को लेकर CBI ने उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद दोनों आज कोर्ट पहुंचे। अदालत में उर्मिला के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने कहा कि 26 तारीख को दोबारा पेश होने को कहा है और कहा है कि नार्कों टेस्ट को लेकर अपनी सहमति पर विचार कर लें। उर्मिला सहारनपुर से देहरादून पहुंची थीं। सहारनपुर SSP ने उन्हें सुरक्षा के लिए एक गनर भी दिया था। उर्मिला BJP का झंडा लगी उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी से कोर्ट पहुंचीं। गाड़ी का नंबर UP11BP3615 है और यह सहारनपुर में रजिस्टर है। एक्ट्रेस उर्मिला सनावर देहरादून कचहरी पहुंची यो हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला को पत्नी मानने से इनकार किया तो अभिनेत्री ने बवाल मचा दिया। बोलीं, राठौर को यहीं कोर्ट में चप्पल से मारूंगी। उर्मिला बोलीं- नार्को टेस्ट हुआ तो कई हत्याकांड के राज खुलेंगे कोर्ट पहुंचीं उर्मिला सनावर ने कहा कि अगर उनका नार्को टेस्ट सही तरीके से और लाइव कैमरों के सामने कराया गया, तो अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर नीलम हत्याकांड तक के कई राज खुलेंगे। उन्होंने कहा कि वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। उर्मिला ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर भी अपने नौकर की मौत को लेकर आरोप लगाए। उर्मिला ने बताया कि वह देरी से इसलिए पहुंचीं, क्योंकि उन्हें 103 डिग्री बुखार था। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा के संबंध में सहारनपुर के SSP, DIG और SP सिटी से मिली थीं। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उर्मिला ने अपने घर में हुई कथित डकैती का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले में दुष्यंत कुमार गौतम को फोन किया था। उन्होंने आरती गौड़ पर भी आरोप लगाए और कहा कि रेणु बिष्ट को फंसाया जा रहा है। वीडियो में उनका बयान इसी बात पर कट जाता है। सुरेश राठौर बोले- जांच में सहयोग करूंगा वहीं, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर भी कोर्ट पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच में CBI का पूरा सहयोग करेंगे। राठौर ने कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं और उन पर किसी का दबाव नहीं है। CBI ने वायरल ऑडियो की जांच के सिलसिले में उर्मिला के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। सुनवाई के दौरान उर्मिला की सहमति और टेस्ट से जुड़े पहलुओं पर विचार किया जाएगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर वायरल हुए ऑडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच CBI कर रही है। अंकिता मर्डर केस के बारे में जानिए- पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें