चित्रकूट में पुलिस पेंशनर्स की बैठक, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
चित्रकूट। पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पेंशनर्स से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स के अनुभव और ज्ञान की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इस दौरान पेंशनर्स को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं, कानूनी सहायता और शिकायत निवारण तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पेंशनर्स ने बैठक में अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस विभाग और पेंशनर्स के बीच संवाद, समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने और साइबर ठगी से बचाव के संबंध में भी पेंशनर्स को जागरूक किया गया।
अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415
