दहेज और संतान न होने की प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर लगाया हत्या का आरोप

0
Kaushambi voice

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव की रहने वाली विवाहिता सुनीता देवी की अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई।
मृतका के परिजनों ने पति पूरन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि सराय अकिल के फकीराबाद में शादी होने के बाद से ही सुनीता को दहेज की मांग और संतान न होने की बात को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सुनीता अहमदाबाद में पति के साथ रहती थी वही पर उसके साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है । सुनीता के शव को अहमदाबाद में सूचना के बाद वहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर एंबुलेंस के द्वारा शव को कौशांबी लाया गया है।


शव गांव पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।


परिजनों ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट -अमरनाथ झा पत्रकार- 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें