परिवार के वरिष्ठ सदस्य को छोड़ नियम विरुद्ध मुतवल्ली बनाने का आरोप, शिया करबला वक्फ संपत्ति की जांच की मांग

0
Kaushambi voice

करबला की जमीन पर दुकान निर्माण कराना गलत , प्रशासन को किया जा रहा गुमराह

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील स्थित रेलवे स्टेशन के पास खसरा संख्या-54 की शिया करबला वक्फ संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। जेबा जैदी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां स्वर्गीय समा जैदी के निधन के बाद नियम विरुद्ध कई लोगों को मुतवल्ली बनाया अब फिर अलीसुहैब जैदी पुत्र अली परवेज जैदी को नियमों के विपरीत मुतवल्ली बना दिया गया।
जेबा जैदी का दावा है कि परंपरा और लागू नियमों के अनुसार परिवार का सबसे वरिष्ठ सदस्य ही मुतवल्ली बनने का पात्र होता है। उनके अनुसार परिवार में जेबा जैदी और अली समद वरिष्ठ हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर अलीसुहैब जैदी को मुतवल्ली बना दिया गया। उन्होंने इस नियुक्ति की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित मुतवल्ली ने गलत तरीके से दुकान निर्माण की अनुमति प्राप्त कर करबला की वक्फ भूमि पर दुकानों का निर्माण शुरू कराया है। उनका कहना है कि करीब छह वर्ष पहले एसडीएम ने इस निर्माण कार्य को रुकवा दिया था, क्योंकि करबला की भूमि पर दुकानें बनाना नियमों के विरुद्ध बताया गया था।

जेबा जैदी ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी, एसडीएम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर कथित नियम विरुद्ध मुतवल्ली नियुक्ति, निर्माण अनुमति और वक्फ संपत्ति पर हो रहे कथित अवैध निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

रिपार्ट अमरनाथ झा – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें