24 घंटे में भैंस चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की भैंस बरामद
चित्रकूट। थाना मऊ पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई भैंस बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राहुल कुमार पाण्डेय व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए लवकुश कुमार (45 वर्ष) निवासी निजामपुर, थाना मऊ को खपटिहा पटोरी तिराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को खपटिहा निवासी मन्नू देवी, पत्नी सोनू ने अपने घर के बाहर बंधी भैंस चोरी होने की सूचना थाना मऊ में दी थी। शिकायत के आधार पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 264/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को चोरी की गई भैंस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी पवन कुमार तिवारी तथा आरक्षी कुलदीप द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
