शराब पिलाकर गरीब मजदूर की जमीन का कराया बैनामा? पीड़िता ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार

0
ewadfdvxc

कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जमदुआ निवासी चम्पा देवी ने तहसीलदार मंझनपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति रामबाबू, जो शराब के आदी हैं और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ रहते हैं, को शराब पिलाकर उनकी जमीन का कथित रूप से धोखे से बैनामा करा लिया गया।

पीड़िता के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को उप निबंधक कार्यालय मंझनपुर में आराजी संख्या 337 की भूमि के दो हिस्सों का बैनामा सूरज पाल और दिनेश कुमार के नाम कराया गया। उनका आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया छलपूर्वक संपन्न कराई गई।

चम्पा देवी का कहना है कि 20 जुलाई को दोनों कथित खरीदार उनके घर पहुंचे और मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने बताया कि वह एक गरीब मजदूर महिला हैं तथा उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनका आरोप है कि उनके पति की नशे की हालत और मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर जमीन का बैनामा कराया गया, जिससे पूरा परिवार बेघर होने की स्थिति में पहुंच गया है।

चम्पा देवी ने तहसीलदार से मांग की है कि कथित रूप से धोखे से कराए गए बैनामे की निष्पक्ष जांच कराई जाए, बैनामे को निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए तथा जांच पूरी होने तक उन्हें मकान से बेदखल न किया जाए। फिलहाल मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें