छात्र उत्पीड़न और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0
cbj

कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में मंझनपुर में प्रदर्शन कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।

जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी। ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने तथा अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा ‘पप्पू’, रामसूरत रैदास, नैय्यर रिजवी, उदय यादव, अलकमा उस्मानी, जिला महासचिव आसिफ अल्वी, जयप्रकाश जायसवाल, जिला सचिव रमेश यादव, हेमंत रावत, फौजिया बानो, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, करारी नगर अध्यक्ष शकील अब्बास, आयुष यादव, विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें