कौशांबी: खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

0
sdcs

कौशांबी। जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र की बेनी राम कटरा चौकी अंतर्गत बहुगरी गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान राजेश कुमार सरोज (30 वर्ष), निवासी बहुगरी गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से शव लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

📍 स्थान: बहुगरी गांव, सराय अकिल थाना क्षेत्र, कौशांबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें