कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो का अगला टायर फटा, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी, तीन गंभीर घायल

0
sevrserg

कौशांबी | कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो का अगला टायर अचानक फट जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे किनारे कई बार पलट गई।

हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी कोखराज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान की जा रही है। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

⚠️ सड़क सुरक्षा संदेश: तेज रफ्तार से बचें और यात्रा से पहले वाहन के टायरों की अच्छी तरह जांच अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें