रबर बॉय ने पेड़ की डाल पर योग किया:काशी में क्रूज-पानी में आसन; अफसर की बेटी का योग देखकर लोग हैरान
यूपी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सीएम योगी ने 45 मिनट तक योग किया। प्रयागराज माघ मेले के दौरान रबर बॉय के नाम से मशहूर हुए आदर्श पांडेय ने पेड़ की डाल पर योग किया। काशी में महिलाओं ने गंगा के बीच क्रूज पर योगासन किए। छात्रों ने पानी के अंदर योग किया। गोंडा में PCS अफसर की बेटी ने लोगों को योग सिखाया। 8 साल की बच्ची को मुश्किल आसन आसानी से करते देख लोग हैरान रह गए। योगी ने झांसी के किले में योग दिवस समारोह के दौरान कहा- हमें नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। जिसके पास योग से तपा शरीर है, वहां न रोग है, न ही बुढ़ापा। हम सभी पीएम मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपरा और विरासत को दुनिया में पहचान दिलाई है। इससे 140 करोड़ भारतीयों का मान बढ़ा है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक साफ सोच सामने आई है। इससे पहले, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में योगासन किए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राणायाम किया। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में योग के दौरान शपथ भी ली। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में योग किया। प्रयागराज में संगम किनारे हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। तस्वीरें देखिए- योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
