शिमला घूमने निकले चार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

0
EGTt

प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर बाबूगंज के चार दोस्तों की शिमला यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी टाटा पंच कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। भीषण टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अनुपम गुप्ता (32), उदय सिंह (28), विजय (40) निवासी जाफरपुर बाबूगंज तथा अमन कश्यप (28) निवासी मांधाता, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त शुक्रवार सुबह शिमला घूमने के लिए निकले थे, लेकिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्नाव में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन के दरवाजे काटने पड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक अनुपम मोबाइल शॉप, विजय टेंट हाउस और उदय फुटवियर की दुकान का संचालन करते थे, जबकि अमन कश्यप व्यवसाय से जुड़े हुए थे। चारों अपने पीछे शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें