आगरा में फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी जीते:भाजपा काशी हारी, गोरखपुर में कड़ी टक्कर; 11 सीटों में अब तक BJP ने 4, सपा ने 2 सीटें जीतीं

0
आगरा में फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी जीते:भाजपा काशी हारी, गोरखपुर में कड़ी टक्कर; 11 सीटों में अब तक BJP ने 4, सपा ने 2 सीटें जीतीं

यूपी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना दूसरे दिन भी जारी है। 6 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इनमें 4 सीटें भाजपा ने जीती हैं। जबकि, काशी हार गई। यहां शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। आगरा में फूट-फूट कर रोने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। शिक्षक सीट पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को हराया। आकाश ने सनातन छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी दी थी। आगरा की स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत का दावा किया। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी को कांटे की टक्कर मिल रही है। उनकी बढ़त 500 वोट से कम रह गई है। इससे पहले, भाजपा ने मेरठ स्नातक और शिक्षक दोनों MLC सीटें जीत लीं। स्नातक सीट पर दिनेश गोयल और शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा जीते। बरेली शिक्षक सीट भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीती। लखनऊ शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते। 23 अक्टूबर को 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी में उतरे थे। चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। पूरे नतीजे आज दोपहर के बाद साफ हो जाएंगे। लिस्ट में देखिए, कौन जीता और कौन पीछे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें