कौशाम्बी में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां

0
New Project

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने शनिवार को कौशाम्बी दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है।

प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं पर सवाल उठाए। आवारा गोवंश की समस्या पर उन्होंने कहा कि पशुपालकों द्वारा दूध देना बंद होने के बाद गायों को छोड़ देने से यह स्थिति उत्पन्न होती है। वहीं महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनता को मिलने वाली सुविधाओं और विकास कार्यों में भी लगातार वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों के पुलिस चालान के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ऐसी शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों से बात कर अनावश्यक कार्रवाई पर रोक लगाई जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, चायल विधायक पूजा पाल, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें