कुम्हियावां बाईपास 25 जून से होगा चालू, डीएम डॉ. अमित पाल ने रामवन गमन मार्ग निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

0
4e68d906-690a-46a2-8c73-66780ea53161

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कुम्हियावां स्थित निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता रामवन गमन मार्ग आर.पी. सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुम्हियावां बाजार में सड़क मरम्मत एवं नाली निर्माण का आगणन तैयार कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 25 जून 2026 से कुम्हियावां बाईपास (रामवन गमन मार्ग) को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले कुम्हियावां बाजार की सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर नियमानुसार सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय एवं सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दयाशंकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें