कौशांबी के 2 होनहारों ने फिर बढ़ाया जिले का मान, IAS 2026 में दो युवाओं का चयन
शालिनी सरोज और अभिनव सिंह ने रचा इतिहास ….
कौशांबी। जिले के होनहार युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित Union Public Service Commission Civil Services Examination 2026 में सफलता हासिल की है। मंझनपुर क्षेत्र के मलायमपुर कनेली गांव की बेटी शालिनी सरोज और हवेली सराय अकील निवासी अभिनव सिंह (पुत्र देवेंद्र सिंह) का चयन होने से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
दोनों अभ्यर्थियों की सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में गर्व का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शालिनी सरोज की सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है, वहीं अभिनव सिंह की उपलब्धि से युवाओं में सिविल सेवा के प्रति उत्साह बढ़ा है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कौशांबी जिले के तीन युवाओं ने Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर IAS में स्थान प्राप्त किया था। लगातार दूसरे वर्ष जिले के युवाओं की यह उपलब्धि साबित करती है कि कौशांबी के छात्र कड़ी मेहनत और लगन से देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर रहे हैं।
जिले के बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे कौशांबी के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
अमरनाथ झा पत्रकार कौशाम्बी – 9415254415
