चायल तहसील में लेखपाल हर्षनाथ दुबे को दी गई भावभीनी विदाई, लेखपाल संगठन के अध्यक्ष सहित कर्मचारी, अधिकारी रहे शामिल

0
IMG_20251111_160436

👉🏻 सहकर्मियों ने माल्यार्पण कर किया सम्मानित, भावुक हुआ माहौल
👉🏻 उत्कृष्ट कार्यों और सरल स्वभाव की सभी ने की सराहना

कौशांबी। चायल तहसील में सोमवार को लेखपाल हर्षनाथ दुबे को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में तहसीलदार, कई लेखपालों और कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें  विदाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ लेखपाल मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि हर्षनाथ दुबे का सरल स्वभाव, समर्पण और ईमानदार कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही है।

विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चायल तहसील में वर्षों की सेवा के बाद उनकी विदाई को लेकर सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

— अमरनाथ झा, पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें