कौशाम्बी पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश, महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव विशेष कार्यक्रम में हुए शामिल, प्रशासन ने की चाक-चौबंद तैयारियां, जिले में उत्साह का माहौल

0
Kaushambi voice

👉 कौशांबी में पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश बी0 आर0 गवई— छात्रों के कार्यक्रम की किए सराहना ।

👉 सीजेआई ने कहा कौशाम्बी महात्मा बुद्ध की धरती है ,जहां उन्हें आने का मौका मिला ।

कौशांबी । जिले में देश के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश CJI गवई जी शनिवार को आलम चंद महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद वे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम नाथ श्रीवास्तव के आवास पर गए ।

इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, कौशांबी के जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा प्रयागराज मंडल के कमिश्नर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत एवं विभिन्न संस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष रूप से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आधारित प्रस्तुति की मुख्य न्यायाधीश ने विशेष प्रशंसा की।

CJI गवई ने अपने संबोधन में कहा कि कौशांबी महात्मा बुद्ध की पवित्र धरती है, जहाँ से उनके शांति और करुणा के संदेश पूरे विश्व में पहुँचे। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक द्वारा लगाए गए पेड़ की भांति यह विद्यालय है । जिसका उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे वह स्कूल रूपी पौधा आज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, वैसे ही यह विद्यालय भी शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत आधार स्तंभ बन चुका है।

उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “यह बच्चे भविष्य में जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।”
मुख्य न्यायाधीश ने यह भी बताया कि उन्हें लंबे समय से कौशांबी आने की इच्छा थी, जो अब मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद पूरी हुई।

कार्यक्रम के बाद वे न्यायमूर्ति विक्रम नाथ जी के आवास पर पहुँचे। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

अमरनाथ झा पत्रकार – कौशाम्बी 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें