नागपुर के लोधीपुरा में पासी समाज ट्रस्ट द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर बना सामाजिक एकता का केंद्र

0
Kaushambi voice

👉 नागपुर के लोधीपुरा में पासी समाज ट्रस्ट ने हनुमान मंदिर का 150 वर्षों से करवा रखा है निर्माण

👉 मंदिर बना धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र। ,स्वास्थ्य शिविरों व जनकल्याण कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन।

👉 यूपी-बिहार मूल के 1600 से अधिक पासी समाजजन नागपुर में कर रहे हैं संगठित प्रयास।

नागपुर । जिले के बजरिया लोधीपुरा मोहल्ला स्थित पासी समाज ट्रस्ट परिसर में एक हनुमान मंदिर स्थापित किया गया है, जो पासी समाज की आस्था और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बन गया है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक गतिविधियों का भी प्रमुख स्थल बन चुका है। तत्कालीन समय में इसकी स्थापना के लिए सुक्कुलाल भगत ने जमीन दान में दिया था ।

यहां पासी समाज के लोग, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आकर नागपुर में बसे हैं, नियमित रूप से एकत्रित होते हैं। समाज की ओर से समय-समय पर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हाल ही में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।

गौरतलब है कि इस स्थान पर पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार (कौशांबी), सांसद कौशल किशोर (लखनऊ), और राज्य मंत्री रहे स्व. रामलाल राही जैसे गणमान्य अतिथि भी पूर्व में पधार चुके हैं।

पासी समाज के स्थानीय संगठन से जुड़े गणेश बावरिया ने जानकारी दी कि नागपुर में पासी समाज के लगभग 1600 लोग बसे हुए हैं, जिनकी जड़ें उत्तर प्रदेश के कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, प्रयागराज और रायबरेली जैसे जिलों में हैं। समाज का संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है, जिससे देशभर के लोग जुड़े हुए हैं।

छत्तीसगढ़ से अधिवक्ता अरविंद साहनी की सूचना पर 19 मई को नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। इस अवसर पर *अमरनाथ झा (कौशांबी)* को भी वहां जाने का मौका मिला और वे अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नागपुर में पासी समाज की एकजुटता और सक्रियता की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें