कोखराज एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू, चार करोड़ की लूट और हत्या का था आरोपी, अस्पताल मे मौत
जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ ,एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू ढेर
SHO और दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली ,4 करोड़ के कापर तार से लदा ट्रेलर लूटने में था शामिल
ट्रेलर ड्राइवर की गोली मारकर की गई थी हत्या ,लूट का माल खरीदने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
गैंग के दो बदमाश अब भी फरार, तलाश जारी ,कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा हाईवे किनारे हुई मुठभेड़ ।
कौशाम्बी । जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ककोढा हाईवे किनारे शनिवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू को ढेर कर दिया गया। वह हाल ही में चार करोड़ रुपये कीमत के कापर तार से लदे ट्रेलर को लूटने और ड्राइवर की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में वांछित था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संतोष अपने साथियों के साथ क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने तत्काल घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संतोष उर्फ राजू गोली लगने से घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
इस मुठभेड़ में SHO और एक दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं, लेकिन वे सुरक्षित हैं। पुलिस ने लूट के माल को खरीदने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाश फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसपी कौशाम्बी ने बताया कि संतोष उर्फ राजू पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। उसका मारा जाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। संतोष जौनपुर जिले के थाना खेतासराय के पोरई कला का निवासी था।
