मथुरा में खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत:इनमें 2 बच्चे, 2 महिलाएं; मध्य प्रदेश से वृंदावन घूमने आए थे
मथुरा में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। पांच लोग घायल हैं। हादसा सोमवार सुबह 8:30 बजे थाना जैंत क्षेत्र में राम धर्म कांटा के पास हुआ। कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के भिंड जिले से वृंदावन दर्शन करने आए थे। वे बरसाना से रमणरेती जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को आनन-फानन में बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रुद्र (4), कान्हा (10), रूबी (32) और ज्योति (30) के रूप में हुई है। वहीं, आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हैं। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट हो रही है
