लखनऊ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया, ठंड बढ़ी:सड़कों पर सन्नाटा, काशी-कानपुर में बादल छाए; 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
लखनऊ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया, ठंड बढ़ी:सड़कों पर सन्नाटा, काशी-कानपुर में बादल छाए; 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में ‘अर्नब’ तूफान के असर से 3 दिन लगातार हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिन का तापमान 8°C तक लुढ़क गया है। रविवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सन्नाटा दिखा और 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। इधर, वाराणसी, कानपुर और उन्नाव समेत 15 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं। दुकानों पर लोग अलाव सेकते नजर आ रहे हैं। आज बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में हल्की बारिश का अलर्ट है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में चक्रवात का असर अब खत्म हो गया है। आज दोपहर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। एक हफ्ते में दिन के तापमान में 5°C से 7°C की बढ़ोतरी होगी। रात में पारा 4°C से 6°C तक गिरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें