लड़कियों के बाल खुलवाए, कैंची से कलावा काटा:बोतल से स्टीकर तक हटवाए, सादी वर्दी में पुलिस तैनात; PET एग्जाम का आखिरी दिन
यूपी में आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आखिरी दिन है। प्रदेश के 60 जिलों में 1372 एग्जाम सेंटर पर पहली पाली की एंट्री बंद हो गई है। हाथरस में लड़कियों के बाल खुलवाकर चेकिंग की गई। कैंची से कलावा काटा गया। अलीगढ़ में परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले पानी की बोतल के स्टिकर हटवा दिए गए। कानपुर में लड़कों के जूते-मोजे उतरवार चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सादी वर्दी में पुलिस तैनात है। शक होने पर तुरंत एक्शन ले रही है। इससे पहले, 25 और 30 अक्टूबर को 16 लाख से ज्यादा कैंडिडेट परीक्षा दे चुके हैं। आखिरी दिन 11.80 लाख कैंडिडेट परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 35.41 लाख कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक एग्जाम होंगे। इसके लिए 1 बजे से एंट्री शुरू होगी, 1.30 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। नकल, फर्जी अभ्यर्थी बैठाने या परीक्षा में गड़बड़ी करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर अगली परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे। कानून के तहत आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपए तक जुर्माने हो सकता है।
