कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पैसा दोगुना करने का झांसा देने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
wd

कौशाम्बी

कौशाम्बी में साइबर क्राइम थाना और मंझनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

👮 पुलिस ने आरोपियों को खोरा रोड बाजार के पास से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का खुलासा हुआ।

🔹 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
निखिल सिंह (निवासी जजेली टेवा, मंझनपुर)
आदित्य कुमार (निवासी सेमरहटा, थाना धाता, फतेहपुर)
आयुष यादव (निवासी सेमरहटा, थाना धाता, फतेहपुर)

💻 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे Instagram और WhatsApp के जरिए लोगों को “पैसा दोगुना करने” का झांसा देकर अपने बैंक खातों में रकम जमा कराते थे। इसके बाद नकदी निकाल लेते थे या दुकानों पर ऑनलाइन भुगतान कर रकम का इस्तेमाल करते थे। पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का भी उपयोग किया जाता था।

⚖️ पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

⚠️ साइबर सुरक्षा संदेश

❌ सोशल मीडिया पर पैसा दोगुना, जल्दी मुनाफा या गारंटीड रिटर्न जैसे किसी भी ऑफर के झांसे में न आएं।
📞 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

🛡️ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

🖊️ अमरनाथ झा, पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें