कौशाम्बी: प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, पट्टेदार को दिलाया भूमि का कब्जा
ग्राम टेंवा, मंझनपुर तहसील | कौशाम्बी
कौशाम्बी के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम टेंवा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पट्टे की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाकर पात्र पट्टेदार को पुनः कब्जा दिलाया।
📄 जानकारी के अनुसार, मौजा टेंवा की आराजी संख्या-798, रकबा 0.011 हेक्टेयर भूमि ग्राम निवासी कल्लू के नाम पट्टे पर आवंटित है। पूर्व में भी उन्हें भूमि का कब्जा दिलाया गया था, लेकिन आरोप है कि महेन्द्र सहित अन्य लोगों ने गोमती और टीनशेड रखकर दोबारा अवैध कब्जा कर लिया था।
👮♂️ उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य के निर्देश पर नायब तहसीलदार ओम प्रकाश की मौजूदगी में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाकर पट्टेदार कल्लू को दोबारा भूमि का कब्जा दिलाया।
⚖️ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
✅ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
