साइबर सेल की बड़ी सफलता: 11 पीड़ितों के ₹3.13 लाख कराए वापस, ठगी से बचने की अपील

0
rhdyn

चित्रकूट

चित्रकूट पुलिस की साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार 11 पीड़ितों के ₹3,13,975 उनके खातों में सफलतापूर्वक वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।

👮‍♂️ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल साइबर सेल पीयूष कान्त राय तथा क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में की गई।

🔹 पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने लगातार प्रयास कर पूरी धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई।

⚠️ साइबर पुलिस की महत्वपूर्ण सलाह:

✅ किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें।
✅ बैंक खाता, एटीएम, OTP और UPI PIN किसी के साथ साझा न करें।
✅ किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें।
✅ ऑनलाइन शॉपिंग, नौकरी, सरकारी योजना, सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहें।

📞 यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम थाना/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

🛡️ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें