8 साल की बेटी को कांवड़ पर बैठाकर निकला पिता:13 फीट ऊंची कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त; सादी वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिसवाले
यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ दिखने लगी है। कुछ भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे हैं, तो कुछ वहां से लौट रहे हैं। शुक्रवार को अलीगढ़ के किसान संजय उर्फ संजू बाबा दो अलग-अलग कांवड़ लेकर निकले। एक कांवड़ में उनकी 8 साल की बेटी राधा और दूसरी में 7 साल की भांजी देवांशी है। उनका कहना है कि बेटियों के सम्मान, संस्कार और धर्म-रक्षा का संदेश देना है। हरियाणा के रोहतक से आए 8 शिवभक्त 13 फीट ऊंची कांवड़ के साथ शामली पहुंचे। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बुलंदशहर का रहने वाला 12 साल का अभिषेक हरिद्वार से 41 लीटर गंगाजल लेकर निकला है। दिल्ली के रहने वाले योगेश हरिद्वार से 111 लीटर गंगाजल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- परिवार के लिए भोले बाबा से मन्नत मांगी थी। इधर, पुलिस भी कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कांवड़ मार्ग पर CCTV और AI कैमरों से मॉनिटरिंग की जा रही है, जबकि पुलिस मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी पल-पल नजर रखी जा रही है। सावन के पहले सोमवार को कांवड़ रूट पर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे। इसके अलावा, मेरठ जोन में कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली शराब और नॉन-वेज की दुकानों को बंद करा दिया गया है। कांवड़ की 2 तस्वीरें- अब ग्राफिक्स में जानिए कांवड़ यात्रा के बारे में यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
