बरेली में बारिश, बलिया में नदी में 9 मकान समाए:लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर; 71 शहरों में अलर्ट

0
बरेली में बारिश, बलिया में नदी में 9 मकान समाए:लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर; 71 शहरों में अलर्ट

यूपी में मानसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त पड़ गई है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के बाकी इलाकों में बारिश थम गई है। शनिवार सुबह 6:30 बजे बरेली में तेज बारिश हुई। वहीं, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। तेज ठंडी हवाएं चलीं। उधर, पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू नदी के कटाव की चपेट में आकर एक ही दिन में 9 मकान नदी में समा गए, जबकि 100 से ज्यादा परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए। लखीमपुर खीरी की नहर में शुक्रवार को फिर मगरमच्छ दिखा। इससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। एक हफ्ते पहले इसी इलाके में मगरमच्छ ने एक कुत्ते का शिकार किया था। वहीं, एक दूसरे गांव में खेत के पास लगे जाल में 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है, जिस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर अस्थायी ब्रेक लग गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी प्रदेश के करीब 70-80% हिस्से से बारिश कराने वाले बादल गायब दिख रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आज 71 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 से 48 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां फिर से तेज होंगी। कल यानी 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 अगस्त से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6 अगस्त पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें