देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक का निधन:90 साल उम्र, 5 बार विधायकी जीते; 5 महीने पहले स्कूटर से विधानसभा पहुंचे थे

0
देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक का निधन:90 साल उम्र, 5 बार विधायकी जीते; 5 महीने पहले स्कूटर से विधानसभा पहुंचे थे

देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी आजमी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार देर रात उन्होंने यूपी के आजमगढ़ के आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले चार महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। आज दोपहर 3 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। आलमबदी आजमी निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे। अपनी गांधीवादी छवि के लिए मशहूर आलमबदी आजमी को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में गिना जाता था। 5 महीने पहले वह स्कूटी से विधानसभा पहुंचे थे, तब सुर्खियों में आए थे। की-पैड वाला मोबाइल, बस या लिफ्ट लेकर सफर करते थे अब 4 विधानसभा सीटें विधायकों के निधन के बाद खाली आलमबदी के निधन के बाद अब प्रदेश में चार विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। इनमें तीन सीटें सपा और एक सीट भाजपा के खाते की है। इसी साल जनवरी में सोनभद्र की दुद्धी सीट से सपा विधायक विजय सिंह गोंड और बरेली की फरीदपुर सीट से भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया था। पिछले साल मऊ की घोसी सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया था। हालांकि, इन सीटों पर अब उपचुनाव नहीं होगा, क्योंकि विधानसभा में अब एक साल से भी कम समय बचा है। आलमबदी आजमी के जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें