लखनऊ-अयोध्या समेत 10 शहरों में आंधी-बारिश, 46 में अलर्ट:16 दिन से यूपी बॉर्डर पर अटका मानसून, 24 घंटे में एंट्री के आसार

0
लखनऊ-अयोध्या समेत 10 शहरों में आंधी-बारिश, 46 में अलर्ट:16 दिन से यूपी बॉर्डर पर अटका मानसून, 24 घंटे में एंट्री के आसार

यूपी में मानसून की एंट्री के लिए जरूरी मौसमी सिस्टम एक्टिव हो गया है। सोमवार तड़के लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, बदायूं, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। तेज ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। कहीं-कहीं हल्की धूप भी निकली है। आज 46 शहरों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून 16 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका है। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और 24 घंटे में यूपी में एंट्री कर सकता है। IMD के मुताबिक, पूर्वी यूपी के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में दस्तक देगा। इससे कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत तराई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है। मानसून आमतौर पर 20 जून तक यूपी आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 9-10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। 30 जून से बारिश का नया दौर शुरू होगा लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में मानसून से पहले बढ़ी मौसमी हलचल से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। लू कुछ शहरों तक ही सिमट गई है। लू का यह दौर 24 घंटों में खत्म हो जाएगा। इसके बाद 30 जून से प्रदेश में बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे जुलाई के पहले हफ्ते तापमान में 5-7°C की गिरावट आएगी। यूपी में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें