नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग:खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग

0
नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग:खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग

नोएडा में सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे एक बिल्डिंग के 21वें फ्लोर पर AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग सेक्टर-119 में अरण्य सोसाइटी की 24 मंजिला इमारत में लगी। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के तीन फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें बाहर आने लगीं। फ्लोर पर धुआं ही धुआं भर गया। बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग घबराकर सीढ़ियों के रास्ते नीचे भागे। बिल्डिंग के पास वाली इमारत से लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने लगे। इस बीच, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तुरंत ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 3 तस्वीरें- नोएडा की बहुमंजिला बिल्डिंग्स में आग बुझाने के लिए क्या तैयारी नोएडा के अरण्य सोसाइटी में लगी आग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें