डीएम की बड़ी कार्रवाई: बरौलहा की 14 बीघा ककरोली भूमि से अवैध खातेदारी निरस्त

0
sdsaed32

कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने चायल तहसील के बरौलहा ग्राम सभा की सुरक्षित श्रेणी की ककरोली भूमि पर वर्षों से दर्ज अवैध खातेदारी को निरस्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी न्यायालय ने करीब 14 बीघा भूमि से दो दर्जन खातेदारों के नाम निरस्त कर भूमि को पुनः ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने का आदेश दिया है।

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि लगभग 45 वर्षों से बिना सक्षम आदेश के फर्जी एवं अवैध प्रविष्टियां दर्ज थीं। सुनवाई के बाद इन्हें निरस्त कर दिया गया है। वहीं करीब 61 बीघा भूमि से जुड़े मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और निर्णय सुरक्षित रखा गया है।

प्रशासन के अनुसार, इस भूमि पर सिकंदरपुर बजहा, इमली गांव, बुआराम का पूरा और भगवतपुर सहित अन्य गांवों के काश्तकारों के नाम भी दर्ज हैं। साथ ही जनता जूनियर हाई स्कूल बरौलहा एवं के.पी. डिग्री कॉलेज से जुड़े मामलों पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक उपयोगिता की सुरक्षित भूमि पर किसी भी व्यक्ति का स्वामित्व स्वीकार नहीं किया जाएगा। अवैध प्रविष्टियों को हटाकर राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें