सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे:गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई

0
सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे:गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई

आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने और ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ की 25वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में एक सेलिब्रेशन इवेंट हुआ। शनिवार को इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर और रेखा समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे। इवेंट में सलमान खान नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में पहुंचे, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना फिल्म ‘तेरे नाम’ के हेयरस्टाइल से की जा रही है। सेलिब्रेशन के दौरान जब आमिर और सलमान पोज दे रहे थे, तब पैपराजी लगातार उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए कह रहे थे। इस पर सलमान ने मजेदार रिएक्शन दिया। सलमान का रिएक्शन देखकर आमिर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान आमिर खान के साथ ‘लगान’ की टीम भी मौजूद थी। इवेंट में काजोल, जूही चावला, रेखा, किरण राव, आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके दामाद समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। देखें इवेंट की तस्वीरें- लगान के 25 साल पूरे आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में गिनी जाती है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था, जबकि आमिर खान इसके मेन लीड और को-प्रोड्यूसर थे। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासन काल के दौरान चंपानेर गांव की है। सूखे और भारी कर से परेशान ग्रामीणों के लिए भुवन नाम का युवक अंग्रेज अधिकारी कैप्टन रसेल की क्रिकेट चुनौती स्वीकार करता है। शर्त यह होती है कि जीत मिलने पर तीन साल का लगान माफ होगा, जबकि हारने पर तीन गुना कर देना पड़ेगा। फिल्म में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, पॉल ब्लैकथॉर्न और राहेल शेली ने अहम भूमिकाएं निभाईं। ए.आर. रहमान का म्यूजिक और जावेद अख्तर के गीत भी काफी लोकप्रिय हुए। ‘लगान’ को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नामिनेशन मिला था। करीब 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें