यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर चित्रकूट में कड़ी निगरानी, मंडलायुक्त व डीआईजी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

0
0a8f4d71-9639-4cd6-bf13-003a7a25f448

चित्रकूट। यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चित्रकूट प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. ने पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग, संचार व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

🚔 सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में थाना एवं चौकी प्रभारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

🔍 संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच

पुलिस टीमों ने अतिक्रमण वाले स्थानों, शराब की दुकानों, रेलवे स्टेशनों, होटल-ढाबों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा की अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत रखा जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए और परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें