प्रयागराज के पारस ग्रीन मुंडेरा में बहुमंजिला फ्लैट की व्यवस्था ध्वस्त, 20 दिनों से बंद हैं लिफ्ट,दूसरी भी हुई बंद

0
Screenshot_2026-05-14-09-40-19-84_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

👉 10वीं मंजिल तक सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर निवासी, सफाई व्यवस्था भी बदहाल..
प्रयागराज। शहर के मुंडेरा चुंगी के पारस ग्रीन प्रभु निवास फ्लैट में मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। पिछले करीब 20 दिनों से फ्लैट की लिफ्ट खराब पड़ी हैं, वही दूसरी भी खराब हो गई है,जिससे बहुमंजिला इमारत में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। हालत यह है कि 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल तक रहने वाले परिवारों को रोजाना सीढ़ियों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक पहले एक लिफ्ट खराब थी और दूसरी से किसी तरह काम चल रहा था, लेकिन अब दूसरी लिफ्ट भी बंद हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद बिल्डर और सोसाइटी प्रबंधन द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस नहीं होने और सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
लिफ्ट संकट के साथ-साथ फ्लैट परिसर में सफाई व्यवस्था भी बदहाल बताई जा रही है। निवासियों का कहना है कि कई फ्लोर पर गंदगी फैली रहती है और नियमित सफाई नहीं कराई जाती, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
नियम क्या कहते हैं-विशेषज्ञों के अनुसार बहुमंजिला आवासीय इमारतों में लिफ्ट, साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।
सोसाइटी गठन होने के बाद लिफ्ट संचालन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी सोसाइटी प्रबंधन की होती है।
यदि भवन का पूर्ण हैंडओवर नहीं हुआ है तो यह दायित्व बिल्डर का माना जाता है।
लिफ्ट की नियमित सर्विसिंग और तकनीकी जांच सुरक्षा मानकों के तहत आवश्यक है।
निवासियों ने जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से मामले की जांच कर तत्काल दोनों लिफ्टों को चालू कराने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अमरनाथ झा, पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *