राजापुर थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, CO ने किया अर्दली रूम
👉 राजापुर थाने में CO ने की विवेचनाओं की समीक्षा
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश..
👉 E-साक्ष्य, IGRS और वारंटियों पर कार्रवाई तेज करने के आदेश..
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल ने थाना राजापुर में अर्दली रूम कर समस्त विवेचकों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही सभी अहकामात, E-साक्ष्य, E-Summon, iRAD/Edar पोर्टल पर लंबित कार्यवाही, वारंटियों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई, यातायात प्रवर्तन और IGRS शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने जनसुनवाई को प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया तथा कहा कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
इसके अलावा थाना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे परिवीक्षाधीन आरक्षियों के प्रशिक्षण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। उन्हें अनुशासन में रहकर थाना अभिलेखों के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण डिजिटल ऐप्स के उपयोग और अनुप्रयोग की जानकारी बेहतर तरीके से सीखने के निर्देश दिए गए।
Amarnath Jha Kaushambi -9415254415
