स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

0
IMG-20260427-WA0000

कौशाम्बी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में जिला मुख्यालय मंझनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से गरीब और आम जनता का शोषण किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह योजना लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए और आम जनता के हित में निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा, जिसमें स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने या उसमें सुधार करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amarnath jha Kaushambi -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *