फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही: 55 जनसेवा केन्द्रों की आईडी निरस्त, कुल संख्या पहुँची 70
कौशांबी। भारत सरकार की फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत एग्री-स्टैक पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण का कार्य जनसेवा केन्द्रों (CSC) के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन जनपद में किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रगति बेहद धीमी पाई गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर अधिकतम किसानों का पंजीकरण कराने के आदेश दिए गए थे।
अभियान के दौरान कई जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा लगातार निर्देशों के बावजूद कार्य में लापरवाही बरती गई। लापरवाही पाए जाने पर जनपद के 55 जनसेवा केन्द्र संचालकों की आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। इससे पहले 15 नवंबर 2025 को भी 15 संचालकों की आईडी निरस्त की गई थी। इस प्रकार अब तक कुल 70 जनसेवा केन्द्रों की आईडी रद्द की जा चुकी हैं।
आईडी निरस्त होने वालों में गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अजय सिंह, नियाज उल्ला, कक्कू सिंह, हरिकेश सिंह, नरेंद्र कुमार, विद्या शंकर साहू, नागेंद्र कुमार, पंकज सिंह, आयुष कुमार, विनोद कुमार साहू, नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, शिवलाल पाल, रामानुज गौतम, प्रमेश गुप्ता, इरम फातिमा, मोहम्मद फैज़ल, कमलेश कुमार सोनी, रितिक कुमार, चंदन सिंह, मुकेश कुमार मौर्य, अमित सिंह, राकेश कुमार मिश्र, यशपाल, इरफान, पवन कुमार, वाजिद अली, राकेश सिंह, लोकनाथ, जयनारायण, तनवीर, मथुरा प्रसाद, अनिल कुमार, मोहम्मद शरीक, रंजीत सिंह, तौसीफ अहमद, प्रीति सिंह, जुरेर अहमद, रीता देवी, राजेंद्र प्रसाद, संजय चौरसिया, मोहम्मद अली, जियालाल, रोहित कुमार, राणा प्रताप सिंह, गुफरान सिद्दीकी, जीशान अली, मोहम्मद शाहिद, रोहित, अमन यादव, अंबुज कुमार, सुभाष कुमार एवं महेंद्र कुमार दिवाकर सहित अन्य नाम शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अभियान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों के पंजीकरण में तेजी लाने हेतु कड़े कदम आगे भी जारी रहेंगे।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396
