डीएम मधुसूदन हुल्गी खुद उतरे खेत में, किसानों के साथ की धान की कटाई ,सादगी और समर्पण का दिखा अनोखा उदाहरण, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डीएम का वीडियो

0
IMG-20251015-WA0058

👉 डीएम मधुसूदन हुल्गी ने ग्राम ओसा में किसान राजेश कुमार के खेत पर की धान की कॉप कटिंग का निरीक्षण,  और स्वयं भी कटाई में लिया भाग ..
👉 उन्होंने फसल की उत्पादकता का आकलन कर G.C.E.S. ऐप पर आंकड़े करवाए अपलोड व किसान को किया सम्मानित ।

👉 डीएम का सादगी भरा यह नज़ारा सोशल मीडिया पर हो गया वायरल  और किसानों में बढ़ा उत्साह ।

कौशाम्बी। जिले के डीएम मधुसूदन हुल्गी का सादगी भरा अंदाज़ एक बार फिर चर्चा में है। तहसील मंझनपुर के ग्राम ओसा में जिलाधिकारी ने खेतों में पहुंचकर किसानों के साथ धान की फसल की कॉप कटिंग का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि उन्होंने खुद दरांती उठाकर किसानों के साथ धान की कटाई भी की। यह दृश्य देख खेत में मौजूद किसान उत्साहित हो उठे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फसल की उत्पादकता का आकलन कर G.C.E.S. ऐप पर वास्तविक आंकड़े अपलोड करवाए। साथ ही उन्होंने किसान राजेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। डीएम हुल्गी ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपनी उपज को केवल सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें उचित समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके और बिचौलियों से बचा जा सके।

डीएम की यह सादगी और किसानों के बीच सीधा संवाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खेत में अधिकारियों को अपने साथ काम करते देख किसानों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच इस तरह का मानवीय व्यवहार ग्रामीणों के बीच डीएम हुल्गी की लोकप्रियता को और भी बढ़ा रहा है।

Amarnath jha kaushambi (8318977396)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *