दलित दंपत्ति पर सरेआम हमला, चाकू से घायल युवक, दबंग अब भी खुलेआम,इलाके में दहशत

0

👉 करारी थाना क्षेत्र के समरो चौराहा पर 9 अक्टूबर को दलित दंपत्ति पर सरेआम हमला हुआ। दबंग मसूद अहमद ने पत्नी रेखा देवी व पति शिव कुमार पासी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

👉 हमले का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ, लेकिन आरोपियों ने कैमरा उपकरण उठा ले गए। मसूद अहमद पर पहले से SC/ST एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, फिर भी पुलिस कार्रवाई से बचा हुआ है।

👉 ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कौशाम्बी जनपद के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत समरो चौराहा पर 9 अक्टूबर को जातीय हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ एक दलित महिला सहित उसके पति को दबंग मसूद अहमद और उसके कई लोगों ने सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और युवक पर चाकू से हमला किया है । पीड़ित शिव कुमार पासी और उनकी पत्नी रेखा देवी ने बताया कि रेखा देवी जब चौराहे से घर जा रही थीं, तभी मसूद अहमद ने रास्ता रोक लिया और अभद्रता की। विरोध करने पर रेखा देवी ने पति को फोन किया, लेकिन जैसे ही उसके पति पहुंचे, मसूद और उसके परिजनों ने दोनों पर दिन दहाड़े चौराहे पर जानलेवा हमला कर दिया।

शिव कुमार पासी को चाकू से मार दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था, लेकिन हमलावरों ने सबूत मिटाने के इरादे से कैमरा उपकरण भी उठा ले गए।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मसूद अहमद पर पहले से SC/ST एक्ट समेत दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं, बावजूद इसके अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

इस घटना ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और SC/ST एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर न समझे। मसूद और उसके परिजनों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है ।

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *