यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, ₹50 हजार का इनामी बालू माफिया ‘काके सरदार’ पंजाब से गिरफ्तार
👉 यूपी STF ने ₹50,000 के इनामी बालू माफिया काके सरदार को दबोचा।
👉 पंजाब से हुई गिरफ्तारी, प्रयागराज यूनिट ने किया ऑपरेशन,काके पर अवैध बालू खनन और करोड़ों की ठगी के आरोप।
👉 प्रेम विला से लेकर माइनिंग ऑफिस तक फैला नेटवर्क,STF पूछताछ में खुलासा– नेताओं और रसूखदारों से थे रिश्ते।
👉 कई पत्रकारों और लखनऊ के मददगार STF के रडार पर।
कौशाम्बी । प्रदेश में अवैध बालू खनन और ठगी के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधी हरवीर सिंह उर्फ काके सरदार को यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब से गिरफ्तार किए गए इस आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।
जानकारी के मुताबिक काके कौशाम्बी जिले में बालू माफिया के अड्डे बनाकर न सिर्फ अवैध मोरंग खनन करता था, बल्कि ‘पैसा डबल’ करने की स्कीम के नाम पर भोले-भाले लोगों से भी करोड़ों की ठगी कर चुका है। सूत्र बताते हैं कि काके का नेटवर्क प्रेम विला से लेकर माइनिंग ऑफिसर तक फैला हुआ है।
STF की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि काके के कई स्थानीय राजनीतिक रसूखदार और युवा नेता भी इसके संपर्क में थे। लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रहने वाले कुछ खास मददगार भी STF के रडार पर बताए जा रहे हैं।
ख़बरनवीस की आड़ में काके से यारी रखने वालों पर भी STF की पैनी नजर है। STF की इस कार्रवाई को माफिया के पूरे नेटवर्क पर सीधा वार माना जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद काके से जुड़े और भी कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है, जिससे बालू माफिया के पूरे रैकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
