आकांक्षा भारती बनीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रिय सचिव, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया उन्हें बधाई, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौर

0
Kaushambi voice

कौशाम्बी । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला प्रकोष्ठ को सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आकांक्षा भारती को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी द्वारा की गई। आकांक्षा भारती कौशांबी जिले के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के दस्यु के पूरा गांव की निवासी हैं और दूरदर्शन आकाशवाणी में एक प्रतिष्ठित बिरहा गायिका के रूप में भी ख्याति प्राप्त हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी ने आकांक्षा भारती को पार्टी को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारी सौंप है। आकांक्षा भारती ने पार्टी को नीतियों और पद की जिम्मेदारी को निभाने के साथ साथ संगठन से जुड़कर काम करने और पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही है।

इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आकांक्षा भारती के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जिससे संगठन को व्यापक स्तर पर लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *