प्रयागराज में NAFED के छह केंद्रों पर शुरू हुई धान खरीद, 84 किसानों से 521 मीट्रिक टन खरीद
👉 84 किसानों से 520.98 मीट्रिक टन यानी 5,209.80 क्विंटल धान खरीदा, 1.28 करोड़ रुपये भुगतान दर्ज….
👉 दस क्रय केंद्रों में चार पर अब तक नहीं खुला खाता, 520.98 मीट्रिक टन यानी 5,209.80 क्विंटल धान की खरीद दर्ज….
👉 पूर्वी उत्तर प्रदेश के महराजगंज और प्रयागराज में 10-10, बहराइच में सिर्फ चार केंद्र खुले; किसानों के सामने खरीद का संकट…
👉 यूपी में NAFED के 73 धान क्रय केंद्र, सात जिलों में अलग-अलग संख्या में खुली खरीद व्यवस्था,
रामपुर में सबसे अधिक 15 केंद्र, शाहजहांपुर में 13 और पीलीभीत में 12 केंद्र संचालित।
प्रयागराज। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद की सरकारी व्यवस्था के तहत प्रयागराज में नेशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED) के दस क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के 22 नवंबर 2026 सुबह 4:30 बजे तक के ऑनलाइन आंकड़ों के मुताबिक, इनमें छह केंद्रों पर ही धान खरीद दर्ज की गई है, जबकि चार केंद्रों पर अब तक खरीद का खाता नहीं खुला है।
पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, NAFED ने अब तक 84 किसानों से कुल 520.98 मीट्रिक टन यानी 5,209.80 क्विंटल धान की खरीद की है। इसके एवज में किसानों को भुगतान के लिए 1 करोड़ 28 लाख 20 हजार 777 रुपये 80 पैसे की धनराशि दर्ज की गई है।
केंद्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरांव उपमंडी बी में सबसे अधिक 28 किसानों से 129.64 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जसरा मंडी ए में 17 किसानों से 127.48 मीट्रिक टन और लेडियारी मंडी में 17 किसानों से 116.56 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। सिरसा मंडी बी में दस किसानों से 59.94 मीट्रिक टन, जसरा मंडी बी में सात किसानों से 57.36 मीट्रिक टन और कोरांव उपमंडी सी में पांच किसानों से 30 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
वहीं कोरांव उपमंडी ए, सिरसा मंडी ए, सिरसा मंडी सी और सिरसा मंडी डी में अब तक खरीद शून्य है। दस में से चार केंद्रों पर खरीद नहीं होने से सरकारी खरीद व्यवस्था की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि शून्य खरीद वाले केंद्रों पर किसानों से धान खरीद शुरू कराने के लिए विभाग क्या कदम उठाता है।
केंद्रवार स्थिति: कुल 10 केंद्रों में छह पर खरीद हुई और चार पर खरीद शून्य रही। कुल खरीद 520.98 मीट्रिक टन यानी 5,209.80 क्विंटल दर्ज की गई।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
