3 माह बाद भी बदलेपुर चोरीकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा, मंती देवी ने दरोगा पर लगाया मिलीभगत का आरोप
👉 ठेंगे पर रखते है दरोगा एसपी का आदेश , पीड़ित दर दर की खाते में ठोकर, एसपी बड़ा या दरोगा ,पीड़ित आखिर कहां लगाए गोहार ,नहीं हो रही सुनवाई , दरोगा के आगे एसपी डीएम सब फेल, जिसको चाहे न्याय दे जिसको चाहे वह टहलाये , ये है कौशांबी की कानून व्यवस्था….
👉 बदलेपुर चोरीकांड का महीनों बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस के हाथ खाली..
👉 मंती देवी ने दरोगा पर लगाया आरोपियों से मिलीभगत का आरोप..
👉 लाखों की चोरी के बाद भी पीड़िता को नहीं मिला न्याय, अधिकारियों से लगाई गुहार…
👉 डॉक्टर आवास में नई चोरी से फिर उठे सवाल, पुरानी वारदातों का खुलासा कब?
कौशाम्बी। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुरानी वारदातों का खुलासा करने के पुलिस के दावों के बीच रसूलपुर बदलेपुर गांव की मंती देवी के घर हुई चोरी का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के कई महीने बीत जाने के बाद भी पीड़िता को चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मंती देवी ने अब एक हल्का दरोगा चंद्रभान यादव पर चोरी के आरोपियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि चोरी की घटना के बाद उन्होंने पुलिस से लगातार कार्रवाई की मांग की, रिपोर्ट में नामजद भी किया लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला। उनका कहना है कि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। मंती देवी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित दरोगा की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। 2 अगस्त को रिपोर्ट थाना संदीपन घाट में क्राइम नम्बर 182/26 दर्ज है
इधर, मंझनपुर कोतवाली के पास जिला अस्पताल के डॉक्टर के आवास में लाखों रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये नकद चोरी होने की घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था और चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह है कि जब पुराने चोरी के मामलों का खुलासा नहीं हो पा रहा है तो नई घटनाओं पर अंकुश कैसे लगेगा? मंती देवी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच, चोरी का खुलासा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरोगा पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
