सपा सांसद बोले- दुर्गा पूजा-कांवड़ यात्रा ढोंग, बंद करो:अखिलेश के कंधे पर भगवान राम का हाथ…काशी में लगे पोस्टर

0
सपा सांसद बोले- दुर्गा पूजा-कांवड़ यात्रा ढोंग, बंद करो:अखिलेश के कंधे पर भगवान राम का हाथ...काशी में लगे पोस्टर

यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, प्रतापगढ़ के सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा है कि दुर्गा पूजा-कांवड़ यात्रा ढोंग है। इसे बंद करो। उन्होंने कहा- दुर्गा पूजा में एक हफ्ते तक पूजा करने के बाद मूर्ति को गंदे नाले में फेंक आते हो। बताओ, देवी तुम्हें आशीर्वाद देगी या श्राप देगी? गांव के मंदिर में जल चढ़ाओ। भोले बाबा की फोटो हो तो हाथ जोड़ लो, आशीर्वाद मिल जाएगा। वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें भगवान राम उनके कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं, जबकि माता शबरी उन्हें बेर खिला रही हैं। पोस्टर पर लिखा है- ‘श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से हुंकार, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से बनेगी समाजवादी सरकार।’ इसे समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सौरभ ने लगवाया है। इधर, रायबरेली में सपा ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर पोस्टर लगवाए हैं। इनमें भाजपा की बी-टीम बताया गया है। लिखा है- बीजेपी ने बसपा को खत्म किया, अब इनकी बारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें