मथुरा में कार ने बाप-बेटे-नाती को कुचला, मौत:पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे, हाईवे से 200 मीटर दूर कार ने रौंदा

0
मथुरा में कार ने बाप-बेटे-नाती को कुचला, मौत:पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे, हाईवे से 200 मीटर दूर कार ने रौंदा

मथुरा में बेकाबू स्विफ्ट कार ने गुरुवार सुबह पिता, बेटे और नाती को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बरेली हाईवे पर सुबह 8 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों में जवाहर सिंह (70), उनके बेटे हरवीर सिंह (30) और नाती अंकित सिंह (24) शामिल हैं। घायल कार ड्राइवर अमन शर्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। जवाहर हाईवे से 200 मीटर दूर अपने खेत में पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार हाईवे से नीचे उतरकर खेत में घुस गई और तीनों लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना राया थाना क्षेत्र के गजू गांव के पास हुई। पुलिस का कहना है कि हादसा नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। हाईवे के पास खेत में काम करवा रहे थे गजू गांव के रहने वाले जवाहर अपने खेत में पूर्वजों की समाधि को पक्की करवा रहे थे। गुरुवार सुबह उनके साथ बेटा हरवीर और नाती अंकित भी साथ गया था। अचानक बरेली से मथुरा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार खेत में रखे पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। उसके शीशे फूट गए। छत भी पिचक गई। ड्राइवर स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया। बोनट से धुआं निकलने लगा। कार ड्राइवर को नींद आई, इस वजह से हादसा पुलिस ने कार का गेट काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वह वृंदावन के कैलाश नगर का रहने वाला है। स्टेशनरी की दुकान चलाता है। अलीगढ़ से वृंदावन लौट रहा था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। इस वजह से कार से कंट्रोल खो बैठा। खबर अपडेट की जा रही है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें